झांसी। देर रात मासूम बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी से स्वाट और नवाबाद थाना पुलिस से भगवंतपुरा करगुवां जी पहाड़िया पर मुठभेड हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दुष्कर्मी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा ओर कारतूस भी बरामद किए है।
सोमवार को डायल 112 को सूचना मिली थी एक व्यक्ति ओटो में एक मासूम बालिका कल अपहरण कर ले जा रहा है। इस सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने बालिका के परिजनों से संपर्क किया। जिस पर परिजनों ने अपहरण की सूचना से इनकार करते हुए बताया कि ओटो में उनकी बच्ची को ले जाने वाला उनका परिचित का है, वह बच्ची को दवा दिलाने ले गया है। लेकिन काफी देर तक बच्ची के घर न आने पर परिजनों ने ओटो चालक पर दबाव बनाया तो वह काफी देर बाद उनकी पुत्री को घर के बाहर छोड़ कर भाग गया।
पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया की उसे दवा के लिए नहीं ले जा कर अन्य जगह उसके साथ दुष्कर्म की घटना की गई। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस से दोबारा संपर्क कर बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बबीना के आरा मशीन निवासी संजय मिश्रा उर्फ भगत सिंह की तलाश शुरू कर दी थी। इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने स्वाट ओर नवाबाद पुलिस को लगाया था। दोनों ही टीमों का देर रात भगवंतपुरा करगुवां जी पहाड़िया परआरोपी से आमना सामना हो गया। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने लगा।
पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही करते हुए की गई फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा कर उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है।














