झांसी। 12 अप्रैल को मुख्यालय प्रयागराज से प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (PCME) अनिमेष कुमार सिन्हा के झांसी आगमन पर NCRMU प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यालय मंडल मंत्री संदीप सिन्हा के नेतृत्व में कारखाना झांसी की समस्याओं को लेकर 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान 8 मदों पर सकारात्मक वार्ता एवं भविष्य में सभी समस्याओं, मांगों को हल करने का आश्वासन PCME द्वारा दिया गया। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्यालय मंडल सहायक सचिव जीएस शर्मा, गोपाल रायकवार एवं शाखा सचिव के.मुरलीधर अय्यर, शाखा अध्यक्ष आशीष नायक, शाखा उपाध्यक्ष राजा भैया, संजीव परिहार, अनिरुद्ध सिंह, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, अरविंद कुमार, संतोष कुमार वर्मा, अरविंद कुमार मीणा आदि उपस्थित रहे।












