होटल के कमरे में अबोध की आंखों पर पट्टी बांध किया दुष्कर्म, बनाए वीडियो 

0
160

दुष्कर्मी के मोबाइल फोन से दुष्कर्म के वीडियो बरामद 

झांसी। दोस्त के साथ विश्वासघात कर उसकी 7 वर्षीय मासूम पुत्री को दवा के बहाने होटल के कमरे में लेकर पहुंचे दुष्कर्मी ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध कर दुष्कर्म करते वीडियो बनाए जिसे पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

दरअसल, दोस्त की मासूम पुत्री को दुष्कर्म का शिकार बनाने वाले गोरखपुर के थाना गोलबाजार के ग्राम हरपुरा का मूल निवासी व तिलक नगर आरामशीन बीएचईएल का हाल निवासी संजय मिश्रा को नवाबाद पुलिस ने मुठभेड के दौरान पकड़ लिया था। जब घटनाक्रम की सिलसिलेवार तरीके से जांच की गई तो हैवानियत उजागर हुई। आरोपी अपने दोस्त के घर 2 वर्ष से जा रहा था। उसकी दोनों बेटियाँ भी काफी हिल-मिल गई थीं। दोस्त की एक बेटी की आँख में तकलीफ होने के कारण उसने के चित्रकूट से दवा दिलाने की बात कही। उसने दोस्त को बताया कि वह चित्रकूट जा रहा है, बेटी को भी भेज दो, ताकि उसका सही इलाज हो सके। विश्वास में आकर दोस्त और उसकी पत्नी ने बेटी को उसके साथ भेज दिया।

आरोपी संजय मिश्रा मासूम को चित्रकूट न ले जाकर इलाइट चौराहा के पास स्थित एक होटल में ले गया और कमरा नम्बर 104 बुक कराया। जहां मैनेजर के पूछने पर आरोपी ने बालिका को अपनी बेटी बताया था। इसके बाद उसने होटल के कमरे में अपनी बनियान फाड़ कर बच्ची की आंखों पर पट्टी बांध कर उसके साथ न सिर्फ गलत काम किया, बल्कि मोबाइल फोन से हैवानियत का वीडियो भी बनाता रहा।

पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो मिले हैं, जिसमें वह गलत हरकतें कर रहा है। पुलिस के दबाव बनाने पर आरोपी उसी रात को मासूम को उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। दुष्कर्मी संजय पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट, दुष्कर्म, एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज करने के बाद मुठभेड़ के दौरान उसके पास से मिले तमंचे पर आर्म्स ऐक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here