इंदौर के कबाड़ व्यापारी को सस्ते में सोना दिलाने का लालच देकर 10 लाख की ठगी

0
98
Oplus_16908288

पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, ₹6,27,000/- नकदी, तमंचा कारतूस बरामद 

झांसी। मप्र के इंदौर के कबाड़ व्यापारी को सस्ते में सोना दिलाने का लालच देकर 10 लाख की ठगी कर भागे आरोपी को देर रात बरुआसागर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा कारतूस सहित ₹6,27,000/- नकदी बरामद कर ली।

09 जून को दीपक दुबे निवासी निरंजनपुर, थाना लसूड़िया, जनपद इंदौर (म.प्र.) द्वारा थाना बरुआसागर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वह अपने मित्र अजय पोलाया के साथ कबाड़ के व्यापार का कार्य करते हैं। उनके यहां पूर्व में कार्यरत रवि परिहार द्वारा उनकी पहचान भगवन्तपुरा खिरक, थाना बम्हौरी कला, जनपद टीकमगढ़ (म.प्र.) निवासी दीपचन्द कुशवाहा नामक व्यक्ति से कराई गई थी। उक्त व्यक्ति ने स्वयं के पास बड़ी मात्रा में सोना होने तथा उसे बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर बेचने की बात कहकर उसे एवं उसके मित्र को अपने झांसे में लिया। दीपचन्द कुशवाहा द्वारा लगातार संपर्क कर सस्ते दाम पर सोना बेचने का प्रलोभन दिया गया।

इसी क्रम में 02 जून को दीपचंद के बुलाने पर वह एवं उसका मित्र सोना लेने के लिए ₹10 लाख रुपये लेकर मंसिल माता मंदिर, बरुआसागर पहुंचे। वहां दीपचन्द अपने साथी रामेश्वर सिंह के साथ पहुंचा और सोने का एक नमूना दिखा कर विश्वास में लिया तथा शेष सोना लाने का बहाना बनाकर ₹10 लाख रुपये प्राप्त कर लिए। रुपये लेने के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गये और वापस नहीं लौटे, वह लोग इंतजार ही करते रहे। इसके बाद दीपचंद से संपर्क किया गया तो उसने सोना देने अथवा रुपये वापस करने के बजाय जान से मारने की धमकी दी तथा अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। स्वयं के साथ धोखाधड़ी होने का एहसास होने पर वादी द्वारा थाना बरुआसागर पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरुआसागर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद थाना बरुआसागर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना बरुआसागर क्षेत्रान्तर्गत धमना रोड स्थित ग्राम बारई तिराहे के पास रात्रि 01:05 बजे दीपचन्द कुशवाहा पुत्र डमरूलाल कुशवाहा निवासी भगवन्तपुरा खिरक, थाना बम्हौरी कला, जनपद टीकमगढ़ (म.प्र.) को मुठभेड में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस, ₹6,27,000/- नगद तथा 01 रेडमी मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here