Oplus_131072

– झांसी से ललितपुर ड्यूटी में जाते समय हुई घटना 

झांसी। ललितपुर में सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर की घर से ड्यूटी के लिए जाते समय कल सुबह झांसी में पश्चिमी रेलवे कालोनी की तरफ के पुल पर चढ़ते समय गिर कर मौत हो गई।

दरअसल, ललितपुर में सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर राजेंद्र कुमार उर्फ राजू (34) निवासी खेरा कृष्णानगर कालोनी हमेशा की तरह कल सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। झांसी में रेलवे पुल पर चढ़ते समय अचानक चक्कर खाकर गिर गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने से मृत्यु होने की बात सामने आई है।

झांसी स्टेशन से ट्रेन पकड़ना थी
जूनियर इंजीनियर राजेंद्र कुमार खेरा स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। आज सुबह करीब 7.30 बजे वे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। उन्हें झांसी स्टेशन से ललितपुर के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसलिए वे रेलवे के पश्चिम पुल से स्टेशन की ओर जा रहे थे। पुल चढ़ते समय अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वे गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
राजेंद्र की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। वे दो भाइयों में बड़े थे और अविवाहित थे। उनके पिता सीताराम पहले ही स्वर्गवासी हो चुके थे। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी राजेंद्र के कंधों पर ही थी।