#Jhansi सो रही सरकारी मशीनरी को जगाने पारीछा में बेतवा नदी में राख के टापू पर क्रिकेट

0
71

बुनिमो का बेतवा नदी को बचाने का संघर्ष जारी

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा झांसी में पारीछा में निर्मित पारीछा थर्मल पावर प्लांट द्वारा विद्युत उत्पादन में प्रयुक्त कोयले की राख एवं जले हुए तेल को नियमानुसार निस्तारित नहीं कर लम्बे समय से बुंदेलखंड की गंगा जीवनदायनी नदी बेतवा में बहाया जाने से राख के बड़े बड़े टापू बन गये हैं। साथ ही चिमनियों से उड़ाई जा रही कोयले की राख से भयंकर वायु प्रदूषण के चलते प्लांट के नजदीक के अनेक ग्रामों में लोगों के गम्भीर बीमारियां हो चुकी हैं।

इस स्थिति के खिलाफ बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में लम्बे समय से आंदोलन छेड़ा जा रहा है और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद पारीछा थर्मल पावर प्लांट द्वारा कोयले की जली हुई राख को बेतवा नदी में बहाने का सिलसिला जारी है और नदी की जलधारा में विशाल राख का टापू बन गये हैं।

इस राख के टापू पर ध्यानाकर्षण हेतु बुधवार को मोर्चा द्वारा आंदोलन किया गया और गुरुवार को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के योद्धाओं ने क्रिकेट खेला। टापू इतना बढ़ा हैं कि क्रिकेट खेलने में कोई परेशानी नहीं हुई। टापू पर क्रिकेट खेल कर सरकार की आँख खोल कर बेतवा नदी और पारीछा बांध कर बचाने का प्रयास किया गया। देश में ये पहली बार देखा गया हैं कि नदी की मुख्य धारा के बीच में बने राख के टापू पर क्रिकेट खेला गया हो।
प्रदूषण की रोक थाम एवं नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत सिंचाई विभाग को कानूनी कार्यवाही के देना चाहिए थी। जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी बेतवा नदी एवं पारीछा बांध को नष्ट होते देख रहे हैं।

इस टापू के अलावा भी दो और बड़े टापू बेतवा नदी में बने हुए है जो अभी सात, आठ इंच पानी के नीचे हैं जो बांध का पानी थोड़ा कम होने पर बाहर निकल आयेंगे।
बहुत जल्दी वह समय आने वाला हैं जब पारीछा से हमीरपुर तक के हजारों ग्राम में पेयजल एवं सिंचाई के लाले पड़ने वाले हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि शून्यता की ओर चली जाएगी जिससे जमीन बंजर हो जाएगी।
तत्काल केंद्र और राज्य सरकार को पहल कर बेतवा एवं पारीछा बांध को बचाए।

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा शीघ्र एन.जी.टी में वाद दाखिल कर क्षेत्र की जीवनदायनी बेतवा नदी एवं पारीछा बांध को बचाने के लिए हर सम्भव जतन किए जाएंगे।
राख के टापू पर क्रिकेट खेलने वालों में पहली टीम बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा की जिसमें मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, महामंत्री अशोक सक्सेना, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, कोषाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, रामजी पारीछा, प्रदीप झा, गोलू ठाकुर, अभिषेक तिवारी, नरेंद्र कुशवाहा, नजमा खान, प्रफुल्ल तिवारी, व्योम अग्रवाल।
दूसरी टीम ग्राम पारीछा की रही जिसमें रामजी सिंह जादौन, रमेश रायकवार रमेत परिहार, बंटी सेन , सागर जादौन, नरेंद्र अहिरवार, राजेश रायकवार, मांसु रायकवार, रणजीत जादौन, रघुवीर जादौन, नरेंद्र कुमार, टिंकू रायकवार, एम्पायर नरेंद्र कुमार और धीरेन्द्र रायकवार रहे, रघुवीर रायकवार एवं लाल मन कुमार एक्सपर्ट एम्पायर रहे। देखना यह है कि मोर्चा के सांकेतिक आंदोलन, किक्रेट मैच से सो रही सरकारी मशीनरी जागेगी या नहीं अथवा यूं ही बेतवा की जलधारा दम तोड़ती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here