#Jhansi डीएम की गाड़ी के पास महिला ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल

0
105
Oplus_16908288

17 साल पहले लव मैरिज करने वाली बोली – पति धर्मांतरण कराना चाहता है

झांसी। गुरुवार को एक महिला अपने 2 बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और धरने पर बैठ गई। आरोप लगाया कि जिससे उसने 17 वर्ष पहले लव मैरिज की थी उसने दूसरी शादी कर ली है। ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया है। साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

कर्मचारी समस्या सुनकर जैसे ही महिला को डीएम से मिलवाने ले जाने लगे, उसने पोर्टिको में डीएम की गाड़ी के पास चुपके से बोतल निकाल कर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को रोक लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

बबीना थाना क्षेत्र निवासी पूजा सेन ने बताया- उसने करीब 17 साल पहले बबीना निवासी गुड्डू कुरैशी से लव मैरिज की थी। उसके 2 बेटे और एक 16 साल की बेटी है। उसके पति का किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा था। उसने उस महिला से शादी भी कर ली है। इसके बाद पति ने मुझे और बच्चों को घर से निकाल दिया। जब वह बच्चों के अधिकारों की मांग को लेकर ससुराल पहुंची, तो जेठ ने यह कहकर भगा दिया कि वह हिंदू है। ससुराल के लोग मुझ पर लगातार धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे हैं। धर्म परिवर्तन करने पर मकान देने का भी लालच दे रहे हैं।

इस बारे में बबीना थाने और एसएसपी ऑफिस में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसके दोनों बेटों का धर्म परिवर्तन करा दिया है। कुछ दिन पहले उसके जेठ ने उसे आरामशीन स्थित घर पर बुलाया था। वहां उसके साथ अश्लील हरकत की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here