झांसी। समाज सेवा, गौ सेवा एवं युवा कल्याण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरा निवासी अनिरुद्ध साहू एवं उनकी टीम द्वारा बनाए गए सहयोग्यम फाउंडेशन का उद्घाटन समारोह आर्या कन्या कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला अधिकारी पल्लवी मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू ने की।
अध्यक्षीय संबोधन में अमित साहू ने कहा कि समाज सेवा एवं युवा उत्थान की भावना प्रत्येक युवा एवं सामाजिक व्यक्ति में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उनके सकारात्मक प्रयास समाज में बदलाव ला सकते हैं।
समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अल्का नायक, संतोष साहू, अविनाश साहू, सुमन राहुल साहू, सुनीता साहू, ऋषि तिवारी, अर्जित तिवारी, अनमोल साहू, मुदित साहू, मयंक साहू एवं प्रियांशु साहू आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सियाशरण चतुर्वेदी ने किया। समारोह के अंत में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।














