झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल से 72 रेल कर्मचारी सेवा निवृत हुये। समस्त सेवानिवृत कर्मचारियों को 203053306 रुपए का भुगतान एनईएफ टी के माध्यम से किया गया। समस्त उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ एवं स्वर्ण जडि़त पदक अशोक कुमार मिश्र मंडल रेल प्रबंधक झांसी द्वारा प्रदान किये गये। समारोह में राजेंद्र कुमार मंडल वित्त प्रबंधक, एनके तिवारी सहायक मंडल वित्त प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। अन्त में उल्लास कुमार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।