Oplus_131072

झांसी। घर से लापता चल रहे व्यक्ति का शव लक्ष्मी तालाब में उतराते हुए मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जिले के शहर कोतवाली अंतर्गत बड़ागांव गेट बाहर लक्ष्मी तालाब में लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराते हुए देखा गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय राजाराम निवासी बड़ागांव गेट बाहर के रुप में शिनाख्त हुई। परिजनों के अनुसार मृतक मछली पकड़ने का काम करता था और दो दिन से लापता था। मछली पकड़ने को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था उन्होंने राजाराम को धमकी दी थी।

परिजनों को आरोप है कि राजाराम की आरोपियों की पहले हत्या की। इसके बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया। फिलहाल पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।