झांसी। राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद की बैठक लहर की देवी मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष अंचल अरजरिया की अध्यक्षता एवं संगठन मंत्री रामेश्वर गिरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश मंत्री बलराम हुंडैत, प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को विस्तार देते हुए सर्वेश पटेल को झांसी जिले का जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री आरएन उपाध्याय को मनोनीत किया गया। लहर की देवी के महंत मोहन गिरी महाराज ने नव मनोनीत दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष अंचल अरजरिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन से झांसी जिले में सनातन संस्कृति के अभ्युदय और उत्कर्ष में गति आएगी।