झांसी। भीषण गर्मी को देखते हुए वैगन मरम्मत कारखाना में उत्तर मध्य रेल स्काउट एवं गाइडस मासर्सस/रोवर लीडर द्वारा विभिन्न कार्यशालाओं में शीतल जल सेवा का कार्यक्रम सोमवार से प्रारम्भ किया गया।

जल सेवा का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबन्धक अजय श्रीवास्तवा ने स्वयं कर्मचारियों को शीतल पानी पिलाकर किया। इस अवसर पर उप मुख्य यॉत्रिक इंजीनियर शिवेन्द्र ने बताया कि ये जल सेवा स्काउट एवं गाइड द्वारा एक जून तक निरन्तर जारी रहेगी। कारखाना में इरा प्रकार की जल रोवा जो कि कर्मचारियों के कार्य स्थल पर की जा रही है वो पहली बार है। और कारखाना कर्मचारियों ने इस जल सेवा पर खुशी प्रकट की है।

इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी आशीष शुक्ला, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रदीप कुमार पाण्डेय, वसीम अहमद, अरविन्द कुमार, पंकज देवधर, सौरभ श्रीवास्तव, धीरज कुशवाहा, लोकेश मीना, आशीश श्रीवास्तव, मोहम्मद नदीम, आदि सदस्य उपस्थित रहे। अन्त में आभार ओएस (जी) शिवशंकर सिंह ने व्यक्त किया।