– जुर्माना स्वरूप वसूला रु. 6.30 करोड़ का राजस्व

 झांसी । रेल राजस्व में वृद्धि हेतु दीपक कुमार सिन्हा मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग अमन वर्मा  के नेतृत्व में चेकिंग स्टाफ द्वारा झांसी मंडल मे बिना टिकट,अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज आदि  के जरिये न सिर्फ अनधिकृत यात्री व् अनियमित गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है  बल्कि विभिन्न आय स्रोतों से अधिक आय अर्जन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है ।

   वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की टिकट चेकिंग टीम द्वारा मई माह में बेहतर प्रदर्शन करते हुए रु. 6.30 करोड़ का राजस्व अर्जन किया गया, जो की एक माह का झाँसी मंडल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है | ज्ञात हो कि वाणिज्य विभाग की टिकट चेकिंग टीम ने मई 2024 में बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुक्ड लगेज  पर यात्रा करने वाले कुल 97450 प्रकरण दर्ज किये, जिनसे जुर्माना स्वरूप रु. 6.30 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया | आपको बता दें की इसके पहले झाँसी मंडल में टिकट चेकिंग आय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मई 2022 में रु. 5.8 करोड़ था जिसको तोड़कर झाँसी मंडल की टिकट चेकिंग टीम ने नया कीर्तिमान स्थपित किया है |

उपरोक्त उपलब्धि को हासिल करने में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा अथक प्रयास किया गया जिसमें राजेंद्र सिंह , सैयद ताज अब्बास , अमित गुप्ता, राकेश शर्मा, महेंद्र सिंह पटेल ,मुकेश कुशवाहा का कार्य सराहनीय रहा |