Oplus_0

पूर्व सांसद डॉ चंद्रपाल ने कहा – चैनलों के एग्जिट पोल सर्वे भ्रामक, गड़बड़ी से निपटने गठबंधन कार्यकर्ता तैयार 

झांसी। झांसी में इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव के मतगणना के एक दिन पूर्व दावा किया कि बुंदेलखंड की चारों और उत्तर प्रदेश की 50 सीट इंडिया गठबंधन जीत रहा है। सपा के वरिष्ठ नेता डॉ चन्द्रपाल सिंह यादव ने न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल सर्वे को पूरी तरह नकारा और सर्वे को भ्रामक बताया है।

सोमवार को मीडिया से रूबरू हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा की जिला प्रशासन/जिला निर्वाचन अधिकारियों ने लोकसभा 2024 को निष्पक्ष शांतिपूर्ण कराया है। उन्होंने कहा की लेकिन मतगणना चार जून को होना है, इसके लिए उन्होंने अपने मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना की पूरी तैयारी करवा दी गई है उन्हे समझा दिया गया है कि अंतिम समय तक टेबिल नही छोड़ना है। आखिरी आखिरी तक मतगणना टेबिल पर डटे रहना है, जब तक प्रमाण पत्र नही मिल जाता है।

उन्होंने टीवी न्यूज चैनलों पर आयोजित किए गए एग्जिट पोल को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि इन एग्जिट पोल ने मीडिया की विश्वसनीयता खत्म कर दी। यह एग्जिट पोल भ्रमित करने और माहौल बनाने की बाते है, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की जहां दस सीट है वहां 13 सीट, जहां दो सीट है वहां पांच सीट दिलाने वाला एग्जिट पोल भ्रमित कर रहा।

उन्होंने दावा किया की इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य भारी मतों से जीत रहे साथ ही बुंदेलखंड की चारों लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 50 सीट जीतेगा क्योंकि यह चुनाव जनता ने लड़ा है, गरीब, बेरोजगार, पिछड़ा वर्ग, दलित हर वर्ग ने इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए वोट दिया है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने कई बार देश का माहौल बिगाड़ने भाई चारा समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन जनता जाग चुकी है, इसलिए उनकी बातों में नही आई। वही उन कि गड़बड़ी होने पर इंडिया गठबंधन का एक एक कार्यकर्ता निपटने को तैयार है, उन्हे जिला निर्वाचन पर पूरा भरोसा ह। इस दौरान इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, बृजलाल खाबरी, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह, समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष बृजेंद्र यादव भोजला, अधिवक्ता विवेक वाजपेई, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, मुकेश अग्रवाल, अमीर चन्द्र, शंभू सेन, बलवान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।