झांसी। रेल प्रशासन ने बताया है की रेल संरक्षा आयुक्त 08 व 09 जून को नवनिर्मित दोहरीकरण लाइन का निरीक्षण करेंगे। दोहरीकरण लाइन चालू करने के लिए हरपालपुर-महोबा शहर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर चरखारी रोड रेलवे स्टेशन (सूपा स्टेशन) के निकट रेलवे समपार संख्या-422 को निम्नानुसार बंद किया जाना है।

07.06 2024 को  समय 11.00बजे से 18.00 बजे तक, 07.06 2024 से 08.06.2024 तक 22.00 बजे से 04.00 बजे तक 08.06 2024 को समय 11.00 बजे से 18.00 बजे तक 08.06 2024 से 09.06.2024 तक 22.00 बजे से 04.00 बजे तक।