सरकारी वकीलों के वेतन मान में वृद्धि पर सभापति के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद भेजा

0
43
Oplus_16908288

झांसी। शासकीय अधिवक्ताओं के वेतनमान में वृद्धि होने पर शासकीय अधिवक्ताओं ने सभापति कुं मानवेन्द्र सिंह के माध्यम से पत्र भेजकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भेजा।

बुधवार को शासकीय अधिवक्ता फौजदारी / सिविल/रेवेन्यू झांसी में मृदुलकांत श्रीवास्तव डीजीसी क्राइम के नेतृत्व में समस्त सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, विशेष अधिवक्ता व लोक अभियोजक ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुं मानवेंद्र सिंह के झांसी प्रवास पर उनके आवास पर पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धन्यवाद पत्र सौंपा।

सभी अधिवक्ताओं ने बताया कि शासकीय अधिवक्ताओं के वेतनमान में मुख्यमंत्री द्वारा जो वृद्धि की गई है उससे सभी अधिवक्ता प्रसन्न है सरकार के प्रति हर्ष व्यक्त करते है कि मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के साथ-साथ सरकारी अधिवक्ताओं के हितों का ध्यान रखा है उसके प्रति समस्त सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं (फौजदारी)/ सिविल / रेवेन्यू, विशेष अधिवक्ताओं, लोक अभियोजकों ने की वेतनमान वृद्धि पर मुख्यमंत्री जी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) रवि प्रकाश गोस्वामी, तेज सिंह गौर, संजय पाण्डेय, देवेन्द्र पांचाल, राजेन्द्र रावत, संजय देव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here