– संशोधित समय सारणी जारी
झांसी। कोलकाता से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी के बीच चलने वाली 01106/01105 झाँसी-कोलकाता-झाँसी सुपरफास्ट स्पेशल पूर्ण आरक्षित (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस) को रेलवे ने लगभग डेढ़ वर्ष बाद चलाने की हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन झांसी से 30 जुलाई से चलने लगेगी जबकि कोलकाता से इस ट्रेन को 1 अगस्त से चलाया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी इस ट्रेन की संशोधित समय-सारणी के अनुसार झांसी से प्रत्येक शुक्रवार को और कोलकाता से प्रत्येक रविवार को चलेगी। पहले यह ट्रेन कोरोना की पहली लहर से ही बंद कर दी गई थी।
संशोधित समय सारणी के अनुसार प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का ठहराव नैहाटी, बर्द्धमान, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, क्यूल, पटना, आरा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी, कालपी और उरई में रखा गया है। झांसी स्टेशन से 01106 प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रात 9:20 पर चलेगी और दूसरे दिन रात 9:05 पर कोलकाता पहुंचाएगी। 01105 प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस कोलकाता से सुबह 7:25 पर चलेगी और दूसरे दिन सुबह 7:20 झांसी पहुंच जाएगी।
बताया गया है कि कोलकाता झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस पहले कोलकाता से झांसी के बीच बैरकपुर होकर चलती थी। अब इस ट्रेन को बैरकपुर के स्थान पर कोलकाता से नैहाटी होकर चला जाएगा। दोनों ओर से ट्रेन नैहाटी होकर चलेगी। ट्रेन के टाइम टेबल में भी संशोधन किया गया गई। पहले कोलकाता से सुबह 7:25 पर खुलकर दूसरे दिन सुबह 9:00 बजे झांसी पहुंचती थी। अब परिवर्तित समय पर पहुंचेगी। वापसी में भी झांसी से रात 9:05 पर चल कर पहले रात 10:00 बजे कोलकाता पहुंचती थी, किंतु संशोधित समय सारणी में अब एक घंटे पहले पहुंच जाएगी।
समय व ठहराव
01106 JHS-KOAA स्टेशन 01105 KOAA-JHS
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
— 21:20 झांसी 07:20 —
22:33 22:35 उरई 05:06 05:08
23:03 23:05 कालपी 04:36 04:38
23:19 23:21 पुखरायां 04:20 04:22
00:55 01:00 गोविंदपुरी 03:35 03:40
04:00 04:05 प्रयागराज जं 01:05 01:10
07:08 07:18 पं. दींन दयाल उपाध्याय जं. 22:58 23:08
08:38 08:40 बक्सर 19:48 19:50
09:25 09:27 आरा 19:00 19:02
10:10 10:20 पटना जंक्शन 17:55 18:05
12:02 12:04 किउल जं 15:18 15:20
13:55 14:00 झाझा 14:25 14:30
14:32 14:34 जसीडिह जं. 12:49 12:51
14:59 15:01 मधुपुर जं. 12:22 12:24
15:50 15:52 चितरंजन 11:43 11:45
16:42 16:47 आसनसोल मेन 11:15 11:20
18:26 18:28 बर्धमान 09:48 09:51
19:52 19:54 नैहाटी जंक्शन 08:21 08:23
21:05 — कोलकाता टर्मिनल — 07:25