Oplus_0

2 बेटियों व मां ने मौके पर दम तोड़ा

दतिया मप्र (संवाद सूत्र)। मप्र के दतिया जिले में दुरसड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 लड़कियों व 2 महिलाएं हैं जबकि 19 लोग घायल हैं। 3 मृतक एक ही परिवार के हैं। ट्रॉली में 30 लोग सवार थे।

दरअसल , ट्रॉली में सवार लोग दीसवार गांव से रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। गांव से श्रद्धालुओं को लेकर 6 ट्रैक्टर एक साथ निकले थे। रास्ते में दतिया जिले में दुरसड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से 15 फीट नीचे गिरा और पलट गया। हादसे में दीसवार निवासी नवल किशोर की पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई। 17 घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं जिन्हें दतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर करना पड़ा।

हादसे की सूचना के बाद एसपी वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हादसे के बारे में जाना। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से हादसा हुआ होगा। वहीं, दूसरे ट्रैक्टर वालों का कहना है कि स्टीयरिंग जाम हो गया था।

हादसे में इनकी मौत हुई

1. सोनम पिता चंदन अहिरवार (11) 2. क्रांति पिता नवल किशोर (17) 3. सीमा पति नवल किशोर (30) 4. कामनी पिता नवल किशोर (19) 5. रोशनी पिता रमेश अहिरवार (17)।

ये भी घायल हुए
1. तेजा पति लक्ष्मण (55)
2. पाणकुंवर पति बृजभान (40)
3. पंकु पति लालाराम अहिरवार (70)
4. कल्लू दांगी पिता जगत सिंह (22)
5. पुष्पा पति रामचरण पाल (60)
6. सुशीला पति हरिराम प्रजापति (40)
7. उषा पति महेश बड़ाई (40)
8. पुष्पेंद्र पिता नाथूराम दांगी (30)
9. रामकू पति बंसी केवट (50)
10. कृष्णकांत पिता भागवत प्रजापति (13)
11. दीक्षा पिता रामप्रसाद पाल (17)
12. धनवती पति शियाशरण (50)
13. धनवंती केवट पति लखन (40)
14. रामकली पति रामस्वरूप अहिरवार (50)
15. वीरवती पाल पकि प्रागिलाल (50)
16. चेतराम पाल उम्र (80)
17. रानी अहिरवार पति चंदन (32)

इनको ग्वालियर रेफर किया

1. विनीता पिता पूरन पाल (30) 2. ड्राइवर मुलायम दांगी पति घनश्याम (50)
2. सरपंच बोले- गांव से करीब 200 लोग जा रहे थे

गांव के सरपंच देवप्रसाद दांगी ने बताया कि 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली और टैक्सी में करीब 200 श्रद्धालुओं को रतनगढ़ माता मंदिर ले जा रहे थे। इन्हीं में से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें लगभग 30 लोग सवार थे। ये रतनगढ़ मंदिर में जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। ग्रामीण बोला- पीछे देखा तो एक ट्रैक्टर नहीं था। ग्रामीण अंकुश दांगी ने बताया, गांव से सभी लोग रात तीन बजे निकले थे। वह आगे वाले ट्रैक्टर में था और उसके पीछे बाकी ट्रैक्टर थे। कुछ देर बाद पीछे जाकर देखा तो एक ट्रैक्टर नहीं था। उसमें बैठे लोगों को फोन लगाया तो पता चला कि ट्रैक्टर पुलिया से नीचे गिर गया है। फिर हम वहां पहुंचे और ड्राइवर से बात की।

सीएम यादव ने जताया शोक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़क हादसे में 5 लोगों के काल कवलित होने पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।