Oplus_0

– एक वर्ष के कार्यकाल में किए जाने वाले सेवा कार्यों की दी जानकारी

झांसी। लायन अनिल अरोरा अपनी पत्नी ला. अलका अरोराके साथ मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया से लायंस क्लब्स इंटरनेशनल मण्डल 321 B2 के मंडलाध्यक्ष की शपथ ग्रहण करके वापस लौटने पर झांसी में आयोजित समारोह में उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान एमजेएफ लायंस सीए अनिल अरोरा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि लायंस क्लब्स इंटरनेशनल दुनिया के 210 देशों में करीब 14 लाख लायन सदस्यों के साथ, 106 वर्षों से गरीब एवं असहाय लोगों की निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। मंडल 321 B2 में जिला झांसी, उन्नाव, कानपुर, कालपी, उरई, ललितपुर, रायबरेली, बांदा, राठ, हमीरपुर, हरदोई, कन्नौज, कायमगंज, फर्रुखाबाद तथा फतेहपुर आते हैं। उनका (ला अनिल अरोरा) मंडलाध्यक्ष का कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक रहेगा।

उन्होंने अपने कार्यकाल में किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा बताते हुए कहा की महिला सशक्तिकरण, स्वस्थ्य, पर्यावरण व स्वच्छता, भुखमरी से छुटकारा, आंखों की देखभाल, गरीब कन्याओं का विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत महिला शक्ति को आगे बढ़ाना एवं उन्हें सम्मानित करना, रक्तदान शिविर व  स्वास्थ्य जांच शिविर, नो टू प्लास्टिक यूज, क्लीनिंग एंड ड्राइनेस, सीनियर सिटीजन होम केयर, चिल्ड्रन स्पोर्ट्स, ब्रांडिंग आफ लाइंसनिंग, वृक्षारोपण, कम्युनिटी किचन सेंटर की स्थापना एवं विजन स्क्रीनिंग सेंटर के माध्यम से गरीबों का इलाज कराना शामिल है। उन्होंने बताया कि क्लब अंतरराष्ट्रीय गाइड लाइन के आधार पर सेवा कार्य करता है।

इस अवसर पर ला. मिनी अरोरा मंडल सचिव, ला. सीए शोभित अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष तथा ला. दीपांशु डे जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम में पूर्व मण्डलाध्यक्ष लॉ विरेश्वर शुक्ला, पूर्व मंडलाध्यक्ष ला. प्रदीप अरोरा, पीआरओ ला महेंद्र दीवान, राजीव बब्बर, नवीन गुप्ता, ला. अमित कुमार तिवारी, ला. तरुण गांधी, लॉ कल्पना पाण्डेय, गौरव गुप्ता, एमपी सिंह बुंदेला, जयकिशन प्रेमानी, विनोद पहलाजानी, आज़म बेग, प्रीति आदि मौजूद रहे। संचालन लॉ. प्रदीप अरोरा ने एवं आभार लॉ. मिनी अरोरा ने व्यक्त किया।