राष्ट्रपति ने किया बुंदेली कलाकार ऋषभ बंशकार को सम्मानित, बुंदेलखंड का बढ़ाया मान

0
36
Oplus_16908288

बुंदेलखंड। बुंदेलखंड के मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के होनहार युवा कलाकार ऋषभ बंशकार ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट कला के दम पर बुंदेलखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। निवाड़ी निवासी राजकुमार बंशकार के सुपुत्र ऋषभ बंशकार को बुंदेली कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के द्वारा सम्मानित किया गया।

ऋषभ बंशकार ने अपनी अनूठी कला और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से बुंदेली कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि सम्पूर्ण निवाड़ी नगर, झांसी और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं कला जगत से जुड़े लोगों ने ऋषभ बंशकार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान बुंदेली कला और संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। निश्चित रूप से ऋषभ की इस उपलब्धि विविध क्षेत्रों के कलाकारों को प्रेरणादायक रहेगा। हिंदी न्यूज पोर्टल sahujagran.com परिवार की ओर से ऋषभ को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here