झांसी। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित शेरू क्लासिक 2026 अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झांसी शहर के लाल चित्रांश कौशिक ने कमाल दिखाते हुए गोल्ड मैडल जीत कर नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में अमेरिका, ईरान, रूस सहित कई देशों से आये प्रतिभागियों ने अपना अपना हुनर दिखाया।
इस प्रतियोगिता में चित्रांश ने क्लासिक केटेगिरी मे गोल्ड मैडल जीता। यह प्रतियोगिता बेहद बड़े स्तर की होती है जिसकी फीस ही 50 हजार रुपए होती है।
चित्रांश ने बताया कि उनका बचपन से ही यही सपना था कि बड़े स्तर का एथलीट बनकर अपने शहर का नाम रोशन करूं जिसमें मेरे पापा ने मेरा पूरा साथ दिया। उन्होंने बताया कि वह फ्लेक्स जिम के नाम से अपना खुद का जिम खोले हुए हैं ताकि जो भी इस प्रतियोगिता की तैयारी करना चाहते हैं वह उनसे सम्पर्क कर सकते हैं, वही उन्होंने युवा पीढ़ी को सन्देश देते हुए कहा कि सभी अपनी सहद का ख्याल रखे और बुरी चीजों से दूर रहें। सही मायने में बॉडी बिल्डिंग में चित्रांश का भविष्य सुरक्षित है और अन्य प्रतियोगियों के लिए प्रेरणादायक बनेगा। sahujagran.com की तरफ से शुभकामनाएं।














