– भारत के मन की बात में लघु उद्यमियों से लिया फीड बैक
झांसी। भाजपा के मन की बात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने दावा किया कि सपा-बसपा गठबंधन से 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई नुक्सान नहीं होगा, बल्कि गठबंधन से भाजपा को काफ ी लाभ मिलने वाला है और 2019 में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत से आयेगी। अब तो मुलायम सिंह ने भी आर्शीवाद दे दिया कि नरेन्द्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे। मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी में अपनी विचारधारा के जमीन से जुड़े नेता हैं और उन्होंने कुछ सोच कर ही नरेन्द्र मोदी का भी पुन: पीएम बनने का आर्शीवाद दिया है।
उन्होंने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बाद जो सपा का मतदाता है वह बसपा के प्रत्याशी को वोट नहीं करेगा और जो बसपा का मतदाता है वह सपा के प्रत्याशी को वोट नहीं करेगा। ऐसी स्थिति में दोनों ओर से उन्हें ही वोट मिलेगा। 2014 की स्थिति एक बार फिर दोहराई जायेगी। यदि यह गठबंधन अचानक होता उन्हें नुकसान हो सकता था। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं क्योंकि गोरखपुर, कैराना और फूलपुर के बाद उन्होंने स्थिति को संभाल लिया है। वहीं नितिन गडकरी के ब्यान पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। भारत व पकिस्तान के बीच क्रिकेट विश्वकप होना चाहिए या नहीं के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत की जनता की भावना के अनुरुप चलना चाहिए। आज जनता भारत को पाकिस्तान के साथ किसी भी मनोरंजन कार्यक्रम के साथ नहीं देखना चाहेती। इसी क्रम में जनरल हूदा के कांग्रेस में शामिल होने पर उमा भारती ने कहा कि रिटायर होने के बाद कोई कहीं जा सकता है। वह हमारी देश भंक्ति पर शंका नहीं करते है और न ही उनकी देशभक्ति पर शंका करते हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि देश का विभाजन किसी ने और ने नहीं किया है बल्कि कांग्रेस ने किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईडी की कार्यवाही से ध्यान हटाने के लिए कांगे्रस ने प्रियंका को मैदान में उतारा था, किन्तु मंसूबे सफल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि देश में सबसे अधिक असहिष्णुता का शिकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। वामपंथी सहित विरोधी दल सेना पर सवाल खड़े कर रहे और देश भक्तों को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने नयी रणनीति तैयार की है। जिसमें भारत के मन की बात मोदी के साथ स्लोगन के तहत चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए देश भर में आम जनता से सीधी बात की जा रही है। झांसी में आयोजित एक कार्यक्रम में लघु उद्यमियों से फ ीडबेक लिया गया है। इसमें उद्यमियों व विविध वर्गोंके लोगों द्वारा व्यक्त किए विचारों को रिकार्ड कर मुख्यालय भेजा जा रहा है। इसमें से महत्वपूर्ण बातों को मैनिफैस्टो में शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक/अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, शहर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीरिषी समेत झांसी के कई प्रमुख व्यापारी शामिल हुए।
उमा की तिपहिया वाहन पर सवारी
भारत के मन की बात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का अलग अंदाज दिखाई दिया। आज तिपहिया ऑटो में सवार होकर उमा भारती सभा स्थल पहुंचीं। उमा ने बताया कि तिपहिया से सफर का मकसद सिर्फ इतना सा है कि कहीं मैं आम जनता की समस्या से दूर तो नहीं हो गयी।