झांसी। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें वहां एक लड़की संदिग्ध अवस्था में भटकती नजर आई। इस पर जीआरपी ने लड़की को पक ड़ लिया और थाने ले आई। जहां पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह मूलत: मऊरानीपुर की रहने वाली है। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं, इसलिए वह पिता व परिजनों के साथ दिल्ली में रहती थी। दिल्ली में उसे गैर समुदाय के लड़के से प्यार हो गया था और उसने प्रेमी से शादी कर ली थी। जिसकी जानकारी होने पर उसका पिता विरोध करते हुए उसे धोखे से वापस झांसी ले आया। लड़की ने बताया कि वह अपने प्रेमी के पास जाने के लिए रात्रि में घर से बिना बताये हुए दिल्ली जाने के लिए निकली और रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उसका कहना था कि वह अपने प्रेमी के पास जायेगी और कहीं नहीं जायेगी। पूछतांछ करने के बाद जीआरपी ने परिजनों को अवगत करा दिया। इस पर लड़की केपिता व रिश्तेदार जीआरपी थाने पहुंच गए। जीआरपी ने लिखा-पढ़ी कर लड़की को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।