Oplus_0

ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, यात्रियों में अफरातफरी

Oplus_0

आगरा (संवाद सूत्र) । उमरे अंतर्गत आगरा में राजामंडी स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक आवारा गोवंश दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से खजुराओ वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरा गया। लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। गोवंश के टकराने से वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे का हिस्सा डैमेज हो गया। हादसे से वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 5 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही।

शनिवार को सुबह दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी गति से गंतव्य की ओर दौड़ रही थी. आगरा में राजामंडी स्टेशन से आगे बढ़ते ही चंद कदम की दूरी पर के नजदीक पॉइंट LC 498 पर वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे आवारा गोवंश तमाम सुरक्षा उपायों की पोल खोल खोलते हुए आ गया और इंजन से टकरा गया। हालांकि गाय को पटरी पर देख कर लोको पायलय ने तत्परता दिखाई और तुरंत ही वंदे भारत एक्सप्रेस के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।

अचानक ब्रेक लगाने से वंदे भारत में सवार यात्रियों को जोर का झटका लगा और कुछ देर तक यात्री कुछ समझ नहीं पाए और अनहोनी की आशंका से घबरा गए, लेकिन जब यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस से गोवंश टकराने की जानकारी हुई तो तसल्ली हुई।

पांच मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकने के बाद लोको पायलट व असिस्टेंट अपनी केबिन से उतरे। उन्होंने गोवंश के टकराने से वंदे भारत एक्सप्रेस में हुए नुकसान व ट्रेक का निरीक्षण किया तो ट्रेन का आगे का हिस्सा डैमेज मिला जबकि ट्रेक दुरुस्त था। इस घटनाक्रम से करीब पांच मिनट तक ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस खड़ी रही। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान फाटक के दोनों तरफ जाम लग गया।

ट्रायल में भी टकराई थी गाय

बता दें, मार्च 2023 में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल के दौरान भी गोवंश उस समय टकराया था जब वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा से दिल्ली जा रही थी. तभी कोसी स्टेशन और होडल स्टेशन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस से गाय टकराई थी। तब भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आगे का हिस्सा डैमेज हुआ था।