झांसी। चित्रकूट शहर में आयोजित ग्रामोदय मेले में प्रदर्शनी में रेल प्रशासन द्वारा प्रदर्शितÓवंदे भारत इंजन रहित सेमि हाई स्पीड ट्रेनÓ की दर्शकों ने बेहद प्रशंसा की। इस दौरान दर्शकों ने सेल्फी भी ली गई। इसके अतिरिक्त रेलवे द्वारा गाडिय़ों में लगाये जा रहे अत्याधुनिक कोचों का भी प्रदर्शन किया गया। मेले में संरक्षा संबंधी स्टैंडी के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने का भरसक प्रयास किया गया। संरक्षा संबंधी जानकारियों में ट्रेन की छत पर चढ़ कर यात्रा करने से खतरा, जहरखुरानी, समपार फ ाटक पर सावधानी, किसान व यात्रियों से संबंधित रियायतों का प्रदर्शन, हेल्पलाइन नंबर की जानकारी से मेले के दर्शक जागरूक व लाभान्वित हुये। उपरोक्त के अतिरिक्त बुंदेलखंड क्षेत्र में रेलवे की विकास परियोजनाओं जैसे झांसी में स्थापित हो रही कोच रिफ र्बिश्ड फैक्ट्री, झांसी-खैरार-मानिकपुर रेललाइन का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई। इसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इसके साथ सुरक्षा, संरक्षा, यात्री सुविधाओं तथा आगामी परियोजना से संबंधित ब्रोशर भी बांटे गए, जिससे आगंतुक अत्यधिक लाभान्वित हुए। उक्तप्रदर्शनी मनोज कुमार सिंह जनसंपर्क अधिकारी के निर्देशन में लगाई गई, जिसमें प्रदीप सुढेले वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक का नेतृत्व तथा सहायक बलराम मीना, महेश साहू, राजेश प्रसाद का विशेष का विशेष योगदान रहा।