झांसी। केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों की परियोजनाओं का शिलान्यास लखनऊ में किया गया। जनपद झांसी के सर्किट हाउस परिसर में सुश्री उमा भारती केन्द्रीय मंत्री व सांसद झांसी-ललितपुर, भानु प्रताप वर्मा सांसद जालौन-गरौठा- भोगनीपुर, रवि शर्मा विधायक सदर झांसी, राजीव सिंह पारीछा बबीना विधायक, बिहारीलाल आर्य विधायक मऊरानीपुर, जवाहरलाल राजपूत विधायक गरौठा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा सदर झांसी के ३ कार्य लागत ६७.९४ लाख, विधानसभा मऊरानीपुर के ६ कार्य लागत २४७.३६ लाख, विधानसभा बबीना के ९ कार्य लागत ३९३.५० लाख एवं विधानसभा गरौठा के १७ कार्य लागत ६१०.१० लाख, कुल ३५ कार्य लागत १३१८.९१ लाख के रा’य सड़क निधि के कार्यों का शिलान्यास किया गया।
बताया गया है कि इन योजनाओं के कार्य पूर्ण होने से जनपद झांसी में मार्गोंका कायाकल्प हो जायेगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता क्षेत्र इं. एके गोयल अधीक्षण अभियंता झांसी वृत्त, इं.कृष्ण कुमार अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड झांसी, इं० ओपी सोनकर अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड भवन विंग झांसी, इं. एनके सुमन, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड- ३ झांसी, इं. सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।