अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीण आक्रोशित

0
66

मौके पर पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन 

झांसी। थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम देवरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से सनसनी फ़ैल गई। बड़ी संख्या में आक्रोशित स्थानीय ग्रामीण व विभिन्न राजनैतिक संगठन दलों के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी मिलते ही समय रहते प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष झांसी राघवेंद्र सिंह, रवि आजाद, बसपा नेता मेवालाल, सपा नेता जगमोहन यादव, हरिओम पाल, गफूर खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने तथा बाबा साहेब अंबेडकर के नाम दर्ज भूमि का निष्पक्ष सत्यापन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।

पहले भी हो चुकी घटना
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व ग्राम करगुवां में भी बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना हुई थी, लेकिन उस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में देवरा की घटना से लोगों में और अधिक आक्रोश देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here