बांदा अधिवेशन में मंडल कार्यकारिणी गठित
झांसी / बांदा। बांदा में आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल द्वारा सेफ्टी सेमिनार एवं मंडलीय अधिवेशन आयोजित किया गया जिसमें झांसी से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) सीमा तिवारी आई आर टी एस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रमुख वक्ताओं में अजय दुबे एम वी आई /रूल झांसी, मनोज शिवहरे टी आई बांदा ,सुधीर सुहाने एस एम बांदा ,पी के सिंह निवर्तमान टी आई बांदा, पंकज त्रिपाठी आदि ने रेल संरक्षा हित से जुड़े मुद्दों कार्यस्थान पर सतर्कता, आग से सावधानियां, ब्लॉक के दौरान सावधानियां, लोड स्टेबल के नियमों आदि पर उपस्थित स्टेशन मास्टर्स को जागरूक किया गया।
मंडलीय अधिवेशन में सेवा निवृत स्टेशन मास्टर्स ने भी उपस्थित होकर वर्तमान साथियों का उत्साह वर्धन करते हुए नवीन मंडलीय कार्यकारणी का गठन प्रयागराज जोन से आये केंद्रीय उपाध्यक्ष एम के झा, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष ए एन तिवारी, रामकुमार दिवेदी, जे पी शर्मा, राजवीर खुराना द्वारा किया गया।
मंडलीय कार्यकारिणी में मंडल सचिव लक्ष्मण रिछारिया, मंडल अध्यक्ष राजेश मीणा, मंडल कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शिवहरे, शाहरुख खान, मंडल उपाध्यक्ष एस के सुहाने स्टेशन प्रबन्धक बाँदा, मंडल सह सचिव पंकज त्रिपाठी, मंडल संयुक्त सचिव सुरेश कुमार सी एम वी आई झांसी को नामित किया गया। मंडल कॉर्डिनेटर के पद पर अजय दुबे, राजेश नामदेव, सी एल यादव को नामित किया गया।
अधिवेशन के उपरांत राजेश नामदेव व लक्ष्मण रिछारिया ने सभी स्टेशन मास्टर्स और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक का आभार व्यक्त किया।














