एनसीसी कैडेट्स ने अत्याधुनिक सेल्फ प्रॉपेड तोप की कार्यप्रणाली, सुरक्षित संचालन को जाना 

0
68

वॉलिबॉल मैच में चार्ली कंपनी ने बाजी मारी

झांसी । 27 जून को 32 यू पी गर्ल्स बटालियन एन सी सी लालकुर्ती झाँसी मे चल रहे शिविर मे कैडेट्स को इक्विपमेंट डिस्प्ले के अंतर्गत के 9 वज्र गन जो की भारतीय सेना की सबसे अत्याधुनिक सेल्फ प्रॉपेड तोप के प्रशिक्षण के दौरान संचालित कार्यप्रणाली, सुरक्षित संचालन से अवगत कराया l

गौरतलब है कि रक्षा के मामले में ये तोप 50 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन पर गोला दागने के तुरंत बाद स्थानंत्रित हो जाती है सीमावर्ती क्षेत्रों में दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाली ये गेम चेंजर तोप के बारे मे विस्तृत जानकारी से सभी कैडेट्स लाभान्वित हुए एवं तोप को डेमो के रूप मे आजमाने का भी मौका मिलाl

शिविर मे वॉलिबॉल खेल का आज फाइनल मैच ब्रावो कंपनी एवं चार्ली कंपनी के बीच हुआ जिसमें चार्ली कंपनी ने बाजी मारी। इस शिविर का संचालन कर रहे कमाडेंट कर्नल अभय सिंह देव ने चार्ली कंपनी इंचार्ज लेफ्टिनेंट शारदा सिंह सहित सभी खिलाड़ियों को मैडल पहना कर हौंसला अफजाई किया एवं मैच जीतने की बधाई दी। इस अवसर पर सूबेदार मेजर प्रेम सिंह सहित प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षु, एनसीसी ऑफिसर्स, सी टी ओ उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here