झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन (N.C.R.W.U) द्वारा महाप्रबंधक उ. म.रेल प्रयागराज को पत्र प्रेषित कर आरोप लगाया कि यूनियन की मान्यता के लिए होने जा रहे चुनावों के मद्देनज़र चुनाव आचार संहिता जारी होने के बावजूद प्रयागराज जोन के अंतर्गत झांसी, आगरा, प्रयागराज मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियन कार्यालय के पदाधिकारियों द्वारा चुनाव आचार संहिता का खुला उलंघन करते हुए चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है, इस प्रकार होने बाले चुनाव निष्पक्ष नही हो सकते।

महामंत्री मनोज पांडे द्वारा 19 सितंबर को इस सम्बन्ध में पत्र जारी किया गया था। चूँकि चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है और आज सभी जोनल यूनियन सिर्फ रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियन में पंजीकृत है, सभी के साथ रेल प्रशासन का व्यवहार पारदर्शी चुनाव हेतु निष्पक्ष होना चाहिए। चुनाव आचार संहिता के चलते रेल प्रशाशन द्वारा उक्त आदेश के पक्ष में सकारात्मक कार्यवाही न किये जाने की स्थिति में N.C.R.W.U चुनाव आचार संहिता के अनुपालन हेतु सक्षम न्यायालय की शरण में जाने हेतु बाध्य होगी।

इस दौरान केन्द्रीय अध्यक्ष NCRWU आर. डी. शर्मा, शाखा अध्यक्ष माधव सिंह, शाखा सचिव अनिरुद्ध सिंह, शाखा मंत्री सचेन्द्र, शाखा सदस्य सुमंत प्रजापति, राजकिशोर, मनमोहन, विनय बहदुर, मनोज कुमार, संजीव तोमर, पंकज पांडे, निखिल श्रीवास्तव, रोहित सिंह, रोहित मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।