आल इण्डिया लोको, रनिग स्टाफ एसोसियेशन का द्वितीय जोनल अधिवेशन मथुरा में सम्पन्न 

मथुरा। आल इण्डिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसियेशन का द्वितीय जोनल अधिवेशन मथुरा में आयोजित किया गया। इसमें झांसी/प्रयागराज जोन की 2023 झाॅसी अधिवेशन मे एक सर्व सहमति से मनोनीत कमेटी बनाई गयी थी जो अधिवेशन में भंग कर दी गयी।

29 सितम्वर को मथुरा में अधिवेशन में आये सभी जोन से पदाधिकारियो के निर्णयानुसार उत्तर मध्य रेल में नये पदाधिकारियों के गठन को अनिवार्य समझते हुये लगभग 250 डेलीगेटस द्वारा नियमानुसार चुनाव सम्पन्न कराया गया। इसमें झांसी से (तीसरी) बार एक्स लोको पायलट मेल आरके दुबे को जोनल अध्यक्ष (मीडिया) मनोनीत किया गया। इनके अलावा कामरेड नरेन्द्र सिंह यादव मण्डल सचिव, अमित,सिह यादव, प्रदीप,कुशवाह, महेश कुशवाह, मुहम्मद असलम, डीके साहू, जुही/कानपुर से राजमंगल सिह, नई दिल्ली से सहायक महा सचिव गीता यादव मनोनीत होने के सहित जोन में अनेकों फेर बदल किये गये हैं।