विविध वर्गों व क्षेत्रों के शुभचिंतकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का 54वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, शुभकामनाओं का तांता लगा
झांसी। प्रेस जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन (रजि०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रशासन व जनता जनार्दन के मध्य प्रेस जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन सेतु बन कर पीड़ित मानवता की सेवा, जरूरतमंद व परेशान जन सामान्य की मदद करने में अहम् भूमिका निभाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता अपने 54वाँ जन्मोत्सव पर संगठन के पदाधिकारियों, पत्रकारों, व्यापारियों, समाज सेवियों, अधिवक्ताओं सहित विविध वर्गों व क्षेत्रों के शुभचिंतकों द्वारा किए गए अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। केंद्रीय कार्यालय, लक्ष्मी गेट बाहर, ओम शांति नगर, काली माता मंदिर के समीप आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित शुभचिंतकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद कर मिष्ठान का वितरण किया और जन्म दिन की शुभकामनाएँ देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संगठन पत्रकारों, महिलाओं, व्यापारियों एवं आमजन के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता, समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर समर्पित है। उन्होंने बताया कि संगठन वर्तमान में छह राज्यों में सक्रिय है तथा शीघ्र ही पूरे भारत में विस्तार किया जाएगा। उन्होंने देश भर के पत्रकारों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से संगठन से जुड़कर राष्ट्रहित एवं जनहित के अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि संगठन में लीगल एडवाइजर विंग का गठन किया गया है, जिसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विभिन्न जनपदों के अनुभवी अधिवक्ता शामिल हैं, जो आवश्यक विधिक परामर्श एवं कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मोत्सव पर संगठन के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने दूरभाष, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से शुभकामनाएँ प्रेषित कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं संगठन की निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजू कमरिया, श्री अवधेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव श्री अभिषेक मिश्रा, राष्ट्रीय मंत्री श्री तरुण जुनेजा, राष्ट्रीय सचिव श्री लालाराम विश्वकर्मा (पूर्व स्पेशल ज्यूडिशियल जज), वरिष्ठ पत्रकार श्री राम कुमार साहू (सीनियर जर्नलिस्ट विंग), राष्ट्रीय सचिव आनंद कुरेले, राष्ट्रीय संगठन समन्वयक श्री अजय राय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता (भानू मामा ) सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, पत्रकार एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। संगठन कार्यालय पर दिनभर शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लगा रहा।














