झांसी डीआरएम कार्यालय की स्टाफ कैंटीन का निजीकरण

0
136

उमरे झांसी मंडल की स्टाफ कैंटीन संचालन हेतु कोटेशन आमंत्रित

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित स्टाफ कैंटीन अब प्राइवेट फर्म संचालित करेगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत कैंटीन के स्टाफ को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इसकी कारवाई पूरी कर ली गई है। कैंटीन के संचालन हेतु इच्छुक एवं पात्र फर्मों/एजेंसियों से सीलबंद कोटेशन आमंत्रित किए गए हैं।

रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित स्टाफ कैंटीन के संचालन हेतु इच्छुक पात्र फर्में अपना कोटेशन 13 जुलाई 2026 को अपराह्न 03:00 बजे तक मण्डल रेल प्रबंधक (कार्मिक), झाँसी के पक्ष में निर्धारित प्रारूप के अनुसार सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत कर सकती हैं। कोटेशन को कार्मिक शाखा के कल्याण अनुभाग में उपलब्ध सीलबंद कोटेशन बॉक्स में निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना होगा। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त कोटेशन पर विचार नहीं किया जाएगा।

स्टाफ कैंटीन के संचालन के लिए इच्छुक फर्मों से अपेक्षा की जाती है कि वे गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं संतोषजनक खान-पान सेवाएँ उपलब्ध कराने में सक्षम हों तथा निर्धारित शर्तों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

कोटेशन से संबंधित पात्रता, शर्तों अथवा अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक फर्में कार्यालय समय में मण्डल रेल प्रबंधक (कार्मिक), झाँसी के कल्याण अनुभाग से संपर्क कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here