घर बेचने को मजबूर जेडीए पीताम्बरा पंचवटी कॉलोनीवासी 

0
334

– बच्चों व महिलाओं का घरों से निकलता हुआ दूभर, नहीं हो पा रही बच्चों की पढ़ाई
– पुलिस, प्रशासन, मंत्री-विधायक सभी से कर चुके फरियाद, नहीं हो रही सुनवाई

झांसी। घर के आस-पास धार्मिक स्थल होना लोग अच्छा मानते है लेकिन थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत जेडीए पीताम्बरा कॉलोनी पंचवटी में एक धार्मिक स्थान वहां रहने वालों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है, कालोनी में एक घर के अन्दर पूजा पाठ होता है जिस कारण वहां दिनरात लोगों का आना जाना लगा रहता है काफी संख्या में गाड़िया मोहल्ले में आस-पास के लोगों के घरों के सामने खड़ी कर दी जाती हैं इतना ही नहीं पूजा पाठ के दौरान उस घर से काफी तेज आवाज में चीखने चिल्लाने की आवाज आती है जिससे आस-पास रहने वालों के छोटे-छोटे बच्चे घबरा जाते हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस संबध में पुलिस, प्रशासन से शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धीरे-धीरे परेशानी इस हद तक बड़ गई है कि अब जेडीए पीताम्बरा कॉलोनी पंचवटी के लोग अपना घर बेचने को मजबूर हो गए हैं और अपने-अपने घरों के बार मकान बिकाऊ के पोस्टर तक चस्पा कर दिए हैं।

कालोनी के लोगों का कहना है कि इस घर में दिन रात पूजा पाठ होता है जिस कारण आए दिन ढोल बाजे, डीजे आदि तेज आवाज में बजते हैं जिस कारण उनके बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। घर के बाहर पानी के कैम्पर रखे रहते है जहां आने वाले लोग पानी पीकर वहीं थूकते भी है और कचरा भी फेंक जाते हैं, बच्चों के खेलने के लिए जो पार्क बना हुआ है उसमें भी यहां आने वाले लोगों का जमाबड़ा लगा रहता है जिस कारण बच्चे पार्क में खेलने भी नहीं जा पाते।

उपरोक्त घर में सातों दिन सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक दरबार लगा रहता है और सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है, दो पाहिया वाहन से लेकर बड़ी-बड़ी गाड़ियां आती है जिससे बच्चों के एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है। घर में महिलाओं को अकेले रहने में डर लगता है, इतना ही नहीं गाड़ियों के कारण सड़क पर जगह नही रहती इस कारण से नगर निगम से कचरा एकत्र करने वाली गाड़ी भी कई दिनों तक कॉलोनी में नहीं आ पाती, जिस कारण कालोनी के लोगों को खुद कचरा फेंकने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है।
इस समस्या के बारे में उक्त घर के लोगों से बात की तो वे लड़ने पर आमादा हो जाते हैं और कहते हैं कि अगर आप लोगों को परेशानी है तो मकान छोड़कर चले जाओ यहां तो यह सब ऐसे ही चलेगा।

कालोनी के पीड़ित संतोष वर्मा, मनीष रायकवार, अशोक बड़वानी, चितेश अग्रवाल, भूषन वर्मा, करन रायकवार, देवेंद्र वर्मा, पीयूष आदि ने इस स्थिति के चलते उक्त शिकायत कई बार थाना कोतवाली, जेडीए, तहसील दिवस आदि में भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस कारण अब मजबूर होकर कॉलोनी के लोग अब अपना मकान बेचने को तैयार है इसी कारण अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here