वाइपर व डस्टबिन लेकर कांग्रेसी पहुंचे नगर निगम, किया प्रदर्शन

0
25
Oplus_16908288

गलियों में भरी गंदगी और पानी पर उबले कांग्रेसी, स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप

झांसी। भले ही अभी पूरी तरह मानसून नहीं आया है तब यह हाल है कि चंद मिनटों की वर्षा ने स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल कर रख दी। कई गली मोहल्ले ओर कॉलोनियों में बारिश से भरे गंदे पानी ओर गंदगी में लोगों को निकलना पड़ा। इस पर भड़के कांग्रेसियों ने नगर निगम पर निकम्मा और स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी हाथ में वाइपर और डस्टविन लेकर नगर निगम पहुंचे। अफसरों का घेराव करते हुए बताया कि नगर निगम में स्मार्ट सिटी के नाम कर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने नगर निगम पर निकम्मेपन का आरोप लगाया और बताया कि नगर निगम में प्राइवेट कंपनी को नाले सफाई की जिम्मेदारी दी गई उसके बावजूद भी केवल भ्रष्टाचार हुआ, सफाई नहीं। अगर नालों की ठीक तरीके से सफाई हुई होती तो आज बारिश में लक्ष्मी गेट से लेकर गल्ला मंडी रोड, अजय इंक्लेव, गुदरी मोहल्ला, बड़ागांव गेट बाहर सहित शहर में जल भराव नहीं होता।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था नहीं हुई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान अधिवक्ता विवेक वाजपेई, अमीरचंद, डॉ सुनील तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here