झांसी। सहकार भारती के विभाग संयोजक अंचल अरजरिया ने बताया है की सहकार भारती उरई जिले की पदाधिकारी की घोषणा की गई है। 18 अक्टूबर को प्रदेश के पर्यवेक्षक कर्मवीर, सह पर्वेक्षक सतीश चंद्र कटारिया के साथ विभाग संयोजक अंचल अरजरिया के द्वारा उरई , ललितपुर, झांसी जिले में पुराने एवं नई पदाधिकारी के साथ बैठक की गई थी अध्यक्ष महामंत्री संगठन प्रमुख महिला प्रमुख के नाम मांगे गए थे।
इन नामों पर 22 अक्टूबर को लखनऊ में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे से विचार विमर्श उपरांत विभाग संयोजक अंचल अरजरिया के द्वारा झांसी जिले के जिला अध्यक्ष पद पर संतोष सेन, महामंत्री पद पर सत्य प्रकाश तिवारी, संगठन प्रमुख के पद पर अजय रावत, महिला प्रमुख के पद पर डॉ वंदना कुशवाहा, ललितपुर में अध्यक्ष पद पर विभूति नारायण चौरसिया, महामंत्री पद पर कुंज बिहारी शर्मा, संगठन प्रमुख के पद पर धर्म सिंह कुशवाहा, महिला प्रमुख के पद पर राजकुमारी बुंदेला एवं उरई जिले के जिला अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री पद पर नीलाभ शुक्ला, संगठन प्रमुख के पद पर राजकुमार गुप्ता एवं महिला प्रमुख के पद पर सुमन गोस्वामी को नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है। सभी पदाधिकारी को सहकार भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई प्रेषित की गई है।