एफसीआई गोदाम से ट्रक से 3 बोरे गेहूं चोरी कर ले जाते तीन चोर पकड़ कर पुलिस को सौंपे

0
87
Oplus_16908288

चुराए गए तीन बोरा गेहूं व मोटरसाइकिल पकड़ी

झांसी। भारतीय खाद्य निगम के ग्वालियर रोड स्थित भण्डार गृह (गोदाम) पर अनलोडिंग के लिए खड़े ट्रकों से गेहूँ की बोरियाँ चोरी कर ले जाते तीन व्यक्तियों को ट्रकों के मालिकों ने दबोच लिया। मौके से तीन बोरी गेहूं व मोटरसाइकिल पकड़ कर पुलिस को सौंप दी।

इस मामले में मनीष सिंह परिहार S/O सन्तोष सिंह परिहार निवासी खाती बाबा ट्यूबवेल रोड़ ने बताया कि उसकी फर्म का हैण्डलिंग व परिवहन कार्य का ठेका है व भारतीय खाद्य निगम से अनुबंधित है। उसके ट्रक विभिन्न जगह से गेहूँ लाद कर भारतीय खाद्य निगम के ग्वालियर रोड स्थित भण्डार गृह (गोदाम) पर अनलोडिंग के लिए खड़े थे। इन ट्रकों में से गेहूँ की बोरियाँ चोरी होने की सूचना उसे मिल रही थी।

04 जुलाई को रात्रि 11.30 बजे के आस पास वह तथा उसके साथ मोहित द्विवेदी, मनीस श्रीवास, हल्के, लोकेन्द्र आदि गेहूँ लदे ट्रकों की तरफ छुपके से पहुँचा तो देखा कि ट्रक संख्या UP 93 T 8343 से 03 बोरी गेहूँ वजन 1.50 wt प्रत्येक बोरी 50 किलो को तीन (03) लडके CD Delux बाइक पर लाद रहे हैं। यह देख कर उन्होंने तीनों को मौके पर मोटर साइकिल सीड़ी डीलक्स UP 93 BC 8070 पर तीन बोरी लदी गेहूँ पकड़ ली।

पूछताछ में तीनों ने एक स्वर में बताया की यह गेहूँ की भरी बोरी हम तीनों ने इस ट्रक जो मोहित द्विवेदी का है से चोरी कर ले जाने वाले थे, पकड़े गए हैं। उन्होंने अपना नाम शिवम पुत्र रूपचंद निवासी पीलिया गाँव थाना सीपरी बाजार, प्रवीन पुत्र महेश कुमार निवासी बवनुआ थाना टहरौली व रवि पुत्र घनश्याम धोनी निवासी कमल चौराहा आवास विकास झांसी बताया।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी की उन लोगों ने तीन गेहूँ चोर पकड़े है जो भारतीय खाद्य निगम के गोदाम के पास पकड़ लिया है। कुछ समय बाद चौकी ग्वालियर रोड़ सीपरी बाजार की पुलिस मौके पर आ गयी। इसके बाद सभी लोगों ने चोरी की गयी तीन बोरी, मोटर साइकिल व तीनों चोरों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर तीनों को जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here