झांसी। 20 दिसंबर को मण्डल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संदलपुर-आंतरी के मध्य मंडल द्वारा कट कनेक्शन का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किया गया।
संदलपुर-आंतरी खंड के मध्य किमी 1209/27-13 व 1203/17-11 पर कट-कनेक्शन का कार्य सफलता पूर्वक 16:15 बजे बिना किसी अतिरिक्त विलम्ब के पूर्ण हुआ। जिसके साथ-साथ संदलपुर-आंतरी खंड के बीच नई अप लाइन का कमीशनिंग कार्य भी सफलतापूर्वक हुआ। यह कार्य रेल यातायात को सुगमता और गति प्रदान करेगा। इसी क्रम में संदलपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) कमीशनिंग का कार्य 16:30 बजे पूर्ण हुआ I उक्त नव संस्थापित अप लाइन पर संदलपुर से पहली मालगाड़ी समय 16:57 पर थ्रू पास हुई तथा आंतरी से 17:11 बजे थ्रू पास हुई I