उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

0
48

झांसी। महारानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिता में झांसी महानगर की यथार्थ एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू उपस्थित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। आज भारत न केवल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, बल्कि खेल जगत में भी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

यथार्थ एकेडमी के कोच आनंद साहू ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अविनाश साहू (जिला महामंत्री साहू समाज), गोपाल द्विवेदी ( पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष), संजीव साहू, शैली साहू, प्रतीक्षा, वैष्णवी, अनन्या, विधि, आराध्य, कनिष्का, वैष्णवी कुशवाहा, माधव, ध्रुव, शौर्य, अक्षत समेत सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here