झांसी। दीनदयाल सभागार में साहू इम्प्लाइज असोसिएशन के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ई० राजनाथ गुप्ता मुख्य अभियन्ता पी०डब्लू०डी० एवं योगेन्द्र कुमार साहू, ए०डी०एम० झांसी, विशिष्ट अतिथि प्रियंका साहू उप सभापति नगर निगम, कैलाश साहू पूर्व विधायक, जगदीश साहू पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, जय प्रकाश साहू मऊरानीपुर, बाल स्वरूप साहू पार्षद, आर०वी० गुप्ता उदयपुर, बीरन साहू एड०, सचेन्द्र साहू अध्यक्ष साहू समाज, अशोक राठौर कानपुर, हरभजन साहू पूर्व अध्यक्ष साहू समाज, अमित साहू जिला महामंत्री बीजेपी, हरी शंकर साहू उरई, डां० एल०सी० साहू अध्यक्ष (प्रोफेसर बी०के०डी० कॉलेज), संस्थापक गुरु प्रसाद साहू, कामता प्रसाद साहू, गोपाल चन्द्र मचोवईया, डां० रमेश चन्द्र साहू, रामदास साहू, गुन्नालाल साहू (कमिश्नरी) के साथ समस्त पदाधिकारियों सदस्यों के साथ सयुक्त रूप से माँ कर्मा बाई के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया।

कार्यक्रम में कर्मा अकाडमी के बच्चों ‌द्वारा सरस्वती वंदना, कर्मा वंदना प्रस्तुत की गई, बुदेलखण्ड डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा राई नृत्य के साथ-साथ अन्य मनमोहक डांस इत्यादि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्था के पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ बालक बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं व महिलाओं की कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताओं तथा लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर झांसी के स्नेही डॉक्टर बंधुओं द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन कर उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य परीक्षण से लाभान्वित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर गत वर्ष में सेवानिवृत्त हुये संस्था के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में मोहसिन साहू व सीनियर वर्ग में सुर्या साहू प्रथम रहे, दौड प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में मान्या, उत्कर्ष, दिव्यांश व सीनियर वर्ग में सौम्या, अर्पण, प्रियांश प्रथम रहे, मंहदी में सौम्या साहू प्रथम रही।

समारोह में मुख्य अतिथि ने आह्नान किया कि हम सबको व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से शिक्षा के क्षेत्र में तन, मन, धन से व्यापक प्रचार प्रसार करना चाहिए, जिससे समाज शिक्षित हो कर सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक दिशा में प्रगति कर सके। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सामाजिक, राजनीतिक व शिक्षा की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति करने हेतु सुझाव दिये गए। गोविन्द दास साहू महामंत्री द्वारा संस्था की प्रगति अख्या प्रस्तुत की गई।

इस मौके पर संस्था के समस्त पदाधिकारी/सदस्यगण रामदास साहू, ऋषभ साहू, इं० अशोक साहू, राकेश साहू एग्रो, रजनी साहू, डॉ आदित्य साहू, मुन्नालाल साहू, गोविंद दास साहू सु‌ट्टा, जगदीश साहू शिक्षक, नीरज साहू, बनमाली साहू, राजकुमार साहू, इं० अरविंद साहू, इं० अशोक साहू, डां० मनीष साहू, रमेश चन्द्र साहू, रवीन्द्र गुप्त, राजकुमार साहू, विनय, साहू, वीरेन्द्र गुप्ता, नीरज साहू आदि सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहें।

अंत में संस्था अध्यक्ष डॉ० एल०सी साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया। संचालन गुरु प्रसाद साहू संस्थापक द्वारा किया गया।