रेलवे स्टेशन डबरा में संरक्षा सेमिनार का आयोजन

झांसी। झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन के मार्गदर्शन में 9 जनवरी को रेलवे स्टेशन डबरा में संरक्षा सेमिनार का आयोजन आर. के. वर्मा, TI/GWL (South) की अध्यक्षता में हुआ।

सेमिनार में बी.पी. सिंह चंदेल (CLI/JHS), आर.के. रंजन (एस.एस.ई/सिग्नल), राहुल कुमार सिंह (जे.ई (पी.वे)/डबरा), संरक्षा सलाहाकार एस. के अग्रवाल (C&W), नीलू कुमार (इलेक्ट्रिकल जनरल) सहित लगभग 35 पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संरक्षा संवाद के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई:

1. ट्रैक और लेवल क्रॉसिंग के रखरखाव के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय।
2. पॉइंट और क्रॉसिंग निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण माप।
3. शंटिंग और पार्टिंग के दौरान सावधानियां।
4. SPAD (Signal Passing At Danger) से बचाव के उपाय।
5. DC/RC मेमो का महत्व।
6. मानसून के दौरान ट्रैक रखरखाव के दौरान सावधानियां।

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों की संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपायों को साझा करना था।