झांसी। अपना हक जानो श्रमिक कल्याण समिति के तत्वावधान में बीड़ी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेेंट करते हुए बताया कि बीड़ी श्रमिक महिलाओं का उत्पीडऩ हो रहा है, किन्तु इस पर न तो सरकार ध्यान दे रही है और न ही अधिकारियों द्वारा उत्पीडऩ रोकने के वास्ते किसी प्रकार का कोई कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि पूर्व में भी अनेक बार जिला प्रशासन एवं जिला श्रमाधिकारी को ज्ञापन व प्रदर्शन के माध्यम से श्रमिकों की समस्या से अवगत कराया गया, किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। बीड़ी श्रमिक महिलाओं का मुकदमा लेवर कोर्ट में चल रहा है, इसमें कोई सुनवाई नहीं हो रही है, उनके साथ छल कपट किया जा रहा है। ज्ञापन में बीड़ी श्रमिक महिलाओं के रेट को १०० से २५० रूपये तक किया जाए, उनका श्रम विभाग से मजदूरी का रजिस्ट्रेशन करवाया जाये। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानीं गयीं तो चुनाव उपरांत आमरण अनशन प्रारम्भ किया जायेगा। इस दौरान अध्यक्ष नरेश वर्मा, भानु सहाय, रघुराज शर्मा, बृजेश राय, स्पेश सरस, धर्मेन्द्र शाक्या, प्रदीप झां, गोलु ठाकुर, विकास पुरी, ऊषा, प्रियंका, लता, आशा, कमला, हीरा देवी, विमला, उर्मिला आदि शामिल रहे।