झांसी। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ झांसी क्षेत्र द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम झांसी डिपो प्रांगण में 17 जनवरी से भारतीय मजदूर संघ झांसी के विभाग प्रमुख सी के चतुर्वेदी की अध्यक्षता में दिया जा रहा धरना आज संतोष कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम झांसी क्षेत्र के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया।

रमाकांत सचान अखिल भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ झांसी डिपो के पूर्व अध्यक्ष करीम उल्ला खां के द्वारा प्रबंधन एवं संघ पदाधिकारियों की मध्यस्ता से संतोष कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम झांसी क्षेत्र धरना स्थल पर उपस्थित हुए और उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आश्वासन दिया कि जो कर्मचारियों की समस्याएं हैं उनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा तथा परिवार के रूप में व्यवस्था रखी जाएगी।

आपसी सहमत से धरने का समापन राजेश कुमार ठाकुरानी ने आभार व्यक्त करते हुए किया। संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री विजय नारायण शर्मा द्वारा किया गया। धरने में प्रमुख रूप से हेमंत विश्वकर्मा, वेद प्रकाश पुरोहित ,ओम प्रकाश शर्मा, पुत्तू सिंह कुशवाहा ,महेश नगाइच, ए के शुक्ला, अनिल तिवारी, के के गेड़ा ,दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, ज्योति मिश्रा, सोनी दुबे, आलोक अग्रवाल, आदित्य श्रीवास्तव, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।