झांसी। सहायक कार्मिक अधिकारी / आई.आर. लवकुश सिंह द्वारा जारी 20 जनवरी के पत्र के अनुसार महामंत्री एनसीआरईएस के संदर्भित पत्र 20.01.2025 द्वारा NCRES के झांसी मण्डल का गठन तदर्थ रूप से किया गया है ताकि 3 माह के अन्दर चुनाव कराया जा सके तथा निम्न पदाधिकारियों का नाम प्रसारित करने हेतु अनुरोध किया है।

इसमें मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष विवेक चडढा, टी.पी. सिंह, जेन्सी मैथ्यू, मंडल सचिव राम कुमार सिंह, संयुक्त मण्डल सचिव एस. के. सिंह, सहायक मण्डल सचिव ए. के. त्रिपाठी, एन. के. त्रिपाठी, मण्डल संगठन सचिव मोहम्मद उमर खान, मण्डल कोषाध्यक्ष महेन्द्र सेन को बनाया गया है।