झांसी । 24 जनवरी को मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 175 वीं बैठक आयोजित की गई। इसमें झांसी मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन के विभिन्न मदों पर विचार विमर्श किया गया और राजभाषा प्रगति पर चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों एवं हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक, इंफ्रा व अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, परिचालन आरडी मौर्या द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर मंडल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के शाखा अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुरस्कार जीतने वाले कर्मचारी शामिल थे।










