श्री हरिवंश दास जी महाराज ने भगवान के महारास का सुंदर चित्रण किया
विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह सहित विशिष्ट जनों ने यज्ञ व आरती में भाग लिया
झांसी। बजरंग कॉलोनी में चल रहा है श्री रुद्र महायज्ञ में सुबह के सत्र में संतोष सोनी, राजेंद्र गुप्ता, डॉ नीरज प्रज्ञा श्रीवास्तव, संजू, विष्णु आदि ने मुख्य यजमान सरस्वती संजय दुबे के साथ मिलकर आहुतियां प्रदान कीं। यज्ञचार्य ब्रह्मानंद दुबे, ललित मिश्रा व सहयोगियों ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया।
इस अवसर पर श्रीमद् भागवत में प्रवचन करते हुए आचार्य श्री हरवंश दास जी महाराज ने भगवान के महारास का सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि महारास की लीला वास्तव में भक्त के भगवान से मिलन की लीला है। भगवान की इस लीला को देखने के लिए स्वयं शिव गोपेश्वर रूप में पधारे, ब्रह्मा सहित समस्त देवता इस रास में आए। उन्होंने बताया कि रास पंचम अध्यायी का जो निरंतर पाठ करता है उसके सारे देहिक रोग नष्ट हो जाते हैं। यह रस पंचम अध्यायी वास्तव में भागवत का प्राण है।
गोपियों ने बिरह में गाए गोपी गीत का वर्णन करते हुए कहा की गोपियों ने यह गीत रोदन स्वर में गाया है जबकि रोते हुए गाना संभव नहीं है भगवान की भक्ति प्राप्त करने के लिए गोपी गीत का आश्रय लेना चाहिए इसके पश्चात केसी बंध अन्य राक्षसों के बाद की लीला, बलदाऊ जी का विवाह व कृष्ण रुक्मणी विवाह पर षस्टम दिवस की कथा का विश्राम किया। प्रारंभ में भागवत जी का पूजन एमएलसी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, चिरगांव ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा, भाजपा नेता संतोष सोनी, संतराम पेंटर, राजेंद्र गुप्ता, अनुपम महाराज, यजमान सुषमा अनिल खरे, अवधेश निरंजन, आर के सहारिया ने किया।
इस मौके पर आरती विधान परिषद उत्तर प्रदेश के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया, अमर उजाला के संपादक अमित प्रसाद, सह संपादक राजेंद्र मिश्र ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यम दुबे, श्रेयांश, डा मुकुट, आरती निरंजन, अशोक ठुकराल, दिनेश तिवारी, के सी पाठक, अशोक गोस्वामी सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार संजय दुबे ने व्यक्त किया। श्री रुद्र महायज्ञ व भागवत प्रवचन जारी है।