यज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का समापन, भण्डारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया 

झांसी। परम पूज्य गुरुदेव भगवान श्री सत्यमित्रानंद गिरि की प्रेरणा से बजरंग कॉलोनी में स्थापित भव्य समन्वय देवालय में 31 जनवरी को विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ शिव दरबार, राम दरबार, राधा कृष्ण एवं दुर्गा जी की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। इसके साथ ही 10 दिवसीय रुद्र महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम का भी समापन हो गया।

श्रीमद् भागवत रुद्र महायज्ञ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य यजमान संजय दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक खंड जी प्रांत सह कार्यवाह वीरेंद्र चतुर्वेदी, यजमान डॉ प्रज्ञा डॉ नीरज, सुषमा अनिल खरे, रानी द्विवेदी, अवधेश निरंजन, मुकुट निरंजन, राकेश मोटवानी, राकेश गुप्ता, आरसी वर्मा, सत्यम, विष्णु यादव, गोलू रैकवार, मंगल आदि यज्ञ में शामिल हुए। ब्राह्मण उपस्थित रहे। संयोजन राष्ट्र भक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया ने किया।