Oplus_131072

झांसी। बुधवार की सायं पूजा में बलि देने के लिए बकरा खरीद कर बाइक से घर लौट रहे नाना व उसके नाती की झांसी -कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास वाहन की टक्कर से मौत हो गई जबकि बकरा भी नहीं बच पाया।

मृतकों की पहचान पूंछ के गंदा नाला मोहल्ला निवासी इतेश अहिरवार (35) पुत्र मुलायम और उसके नाना गणेश अहिरवार (63) के रूप में हुई है। गणेश की पथरेड़ी में ससुराल है। बुधवार को वह नाती को लेकर पथरेड़ी गया था। वहां से बकरा खरीदकर शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजे खिल्ली गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में नाना-नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को मोंठ सीएचसी भेजा। यहां उपचार के बाद दोनों को झांसी रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं बकरा की भी मौत हो गई।

बताया गया है कि मेरी मां पनकू देवी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। शादी के बाद से ही वह पिता के साथ अपने मायके पूंछ में रह रही थी। तीन भाइयों में इतेश दूसरे नंबर का था। उसके 14 साल का बेटा अहम और 9 साल की बेटी  अवनी है।

बेटे अहम के जन्म को लेकर धार्मिक स्थान पर बकरा पूजा बोली थी। इसलिए इतेश अपने नाना के साथ बकरा लेकर आ रहा था। इतेश और नाना की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। 8 माह पहले नानी हरकू की मौत हो गई थी। इतेश राजमिस्त्री का काम करता था।