शिवमय हुई नगरी, शिव बारातों में उमड़े श्रद्धालु, जगह जगह लगे भंडारे
झांसी। झांसी में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जगह-जगह भगवान शंकर की भव्य बारात निकाली गईं। इनमें भगवान शंकर के अलावा श्री राम व अन्य भगवान के स्वरूप घोड़ा और बग्गियों पर विराजमान रहेl
महाशिव रात्रि के अवसर पर मड़िया महादेव मंदिर शिव बारात सदर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में शहर के बड़ा बाजार मुरली मनोहर मंदिर से चलकर मालिनों का तिराहा, सिंधी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सैयर गेट, गोविंद तिराहा होकर नए बने रास्ते से मडिया महादेव मंदिर पहुंची। नये मार्ग को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। शिव बारात का संयोजन अंचल अरजरिया कर रहे थे। बारात में सबसे पहले बड़ी संख्या में महिलाएं सर पर मंगल कलश रख कर चल रही थी। उसके पश्चात बैंड डीजे की धुनो पर हजारों युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। पीछे भगवान के स्वरूप राम सीता, हनुमान और शिव के स्वरूप बग्गियों पर सवार होकर चल रहे थे। बारात का रास्ते भर जगह-जगह भव्य स्वागत व्यापार मंडलों ने समस्त समाजों ने साहू समाज, सिंधी समाज, खटीक समाज, अहिरवार समाज, बाल्मिक समाज, ब्राह्मण समाज, रानी झांसी ताजिया कमेटी, मरकाजी मस्जिद कमेटी ने रास्ते पर पुष्प वर्षा कर किया साथ ही पानी फल प्रसाद का वितरण किया गया।
बारात में सांसद अनुराग शर्मा, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार युवा जिला अध्यक्ष अमित सिंह जादौन राष्ट्रभक्त संगठन के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि परंताप शर्मा अरविंद कल्लू पुरी कमल सहगल राकेश पलया मुकेश सहगल राजेंद्र हयारण धर्माचार्य बसंत विष्णु गोलवलकर अर्पित शर्मा दीपक वर्मा छोटू गोविंद अरविंद आकाश आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार शिव बारात संयोजक अंचल अर्जरिया ने व्यक्त किया।
वहीं बड़ागांव गेट बाहर महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर के लिए सबसे बारात निकाली गईl शिव बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। बारात का नेतृत्व मुख्य संयोजक अजीत राय ने किया। बारात मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा गांव गेट, बड़ा बाजार, गांधी रोड, सुभासगंज ,रानी महल, सिंधी तिराहा, मानिक चौक ,सराफा बाजार ,गंधीघर टापरा ,गोला कुआं से होती हुई शाम यथा स्थान पर विराम हुई। जहां पर रात्रि में चार पहर का महा अभिषेक एवं अन्य विवाह कार्यक्रम संपन्न हुए। बारात में राजेश पुरोहित, रवीश त्रिपाठी, विजय दीक्षित, अनिल मुदगिल, कमल शिवहरे, आकाश निगम, श्री चंद अम्लानी, मनोज बुधौलिया, राकेश अग्रवाल, रामू बिंदल, संजीव शर्मा, नितेश शर्मा, अंकित राय, दिनेश बिश्नोई, बिहार कुशवाहा, जुगल शिवहरे, राघव वर्मा ,परमानंद साहू आदि।
मानिक चौक स्थित बड़ा मठ पर ठंडाई एवं प्रसाद वितरित किया गया इसी तरह आंतिया तालाब शिव मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया l ऐतिहासिक किले में स्थित शिव मंदिर पर हजारों लोगों ने दर्शन किए एवं किले का भ्रमण कर महारानी लक्ष्मीबाई के त्याग और बलिदान को याद किया। आंतिया तालाब भगिनी मंडल के समीप छोटे से शिव मंदिर की आकर्षक सजावट की गईl मंदिर के बाहर प्रसाद वितरित किया गयाl सिद्धेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रहीl मंदिर पर हजारों लोगों ने पूजा अर्चना की। इसी तरह बड़ा पुल स्थित भगवान शिव के मंदिर में भी लोगों ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की यहां पर राम कथा का आयोजन किया गयाl नगर के पानी वाली धर्मशाला के समीप स्थित हजारिया महादेव ,सीपरी बाजार भारत माता मंदिर पर स्थित शिव मंदिर, सहित नगर के सभी से मंदिरों में विशेष सजावट की गई एवं पूजा अर्चना की गई। अयोध्या पुरी स्थित भानी देवी इंटर कॉलेज के पीछे शिव मंदिर में सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई एवं शाम को विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कॉलोनी के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया।










