आगरा में स्टेशन मास्टर की बर्बर पिटाई के विरोध में Aisma मंडल झांसी कार्यकारणी ने ज्ञापन सौंपा 

0
109

झांसी। 12 जुलाई को आगरा स्टेशन पर RPF स्टाफ द्वारा ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के साथ की गई बर्बरता पूर्ण मारपीट कर स्टेशन मास्टर एवं रेलवे की छवि खराब करन का Aisma मंडल झांसी कार्यकारणी द्वारा जबरदस्त विरोध किया गया है।

इस संबंध में Aisma मंडल झांसी कार्यकारणी द्वारा DRM एवं Sr. DOM को ज्ञापन देकर दोषी आरपीएफ कर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग रखी। बताया गया कि जब तक केंद्रीय कार्यकारणी से कोई आदेश नहीं मिलता तब तक सभी स्टेशन मास्टर काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्ण तरीके से अपना कार्य संरक्षा सुरक्षा से करते रहेंगे।

Asima प्रतिनिधि मंडल में मंडल समन्वय अजय दुबे, मंडल समन्वय राजेश नामदेव, जोनल उपाध्यक्ष जगभान ओमरे, जोनल संगठन सचिव विजय सक्सेना, मंडल सचिव लक्ष्मन रिछारिया, मंडल कार्यकारणी अध्यक्ष शाहरुख खान, मंडल ऑडिटर राजकुमार पाल तथा अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here